दानिश को CEO क्यों बुलाते है संदिग्ध आतंकी! जांच में हुआ बड़ा खुलासा-कहां होना था बम का इस्तेमाल 

झारखण्ड से गिरफ्तार आतंकी दानिश से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पूछताछ शुरू कर दी है.इस पूछताछ में कई बड़े खुलासे सामने आये है.जिसमें संदिग्ध आतंकी दानिश को उसके साथी CEO के नाम से बुलाते थे.जब भी बात होती उसमें दानिश का नाम नहीं लेते बल्कि CEO का इस्तेमाल होता था.साथ ही पाकिस्तान में बैठे कई आतंकी के साथ भी इसकी बातचीत होती थी.जिसमें इसे जानकारी दी जाती थी कैसे क्या करना है.हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि पाकिस्तान के किस आतंकी संगठन से इसका लिंक है.लेकिन शुरुआत में इसके बाद बरामद दस्तावेज और डिजिटल उपकरण में मौजूद कई कोड से ISIS से जुड़ाव की बात सामने आरही है.

Published on 11 September 2025 at 01:06 pm1,791 views