कौन है पड़हा राजा जिसकी हत्या के बाद उबल रहा है आदिवासी समाज! क्या ग्रामसभा बनी मौत की वजह!
पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या क्यों हुई. यह सवाल हर किसी के मन में है. क्या सिर्फ जमीन विवाद में राजा के सीने में गोलियां उतार दी गई. या फिर कहानी कुछ और है. आखिर आदिवासी अगुआ को बीच सड़क पर मार दिया गया. इस घटना के बाद आदिवासियों में ग़ुस्सा है और पूरे झारखंड को 17 जनवरी यानि आज बंद कर दिया. इस खबर में समझेंगे की आखिर ग्राम सभा क्या है और पड़हा राजा की भूमिका क्या रहती है.

