UPDATE: गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में सिलेंडर से लगी आग, सरकार पर लापरवाही का आरोप, जानिए पूरा मामला
दुमका में एक बड़ा हादसा टल गया. शहर के सघन अधिवास वाले करहलबिल मोहल्ला स्थित एसपी कॉलेज गर्ल्स हॉस्टल संख्या 1 में एलपीजी का छोटा सिलेंडर से आग लग गई. हॉस्टल के कमरे में खाना बनाने के दौरान यह हादसा हुआ. अफरा-तफरी के माहौल में छात्रावास से बाहर भागने के क्रम में एक लड़की आंशिक रूप से घायल हो गई. जिसे इलाज के लिए फूलोझानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया. वहीं इस घटना में हॉस्टल का एक कमरा पूरी तरह से जल गया. कमरा में रखा छात्राओं का सारा डॉक्यूमेंट जलकर राख हो गया. छात्राओं का रो रो कर बुरा हाल है.

