वैशाली में पेट्रोल टैंकर फटने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल 

वैशाली जिले से फिर सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां पेट्रोल टैंकर फटने से 3 लोगों की मौत हो गई है. साथ ही कई लोगों के घायल होने की भी ख़बर है. घटना स्थल पर काफी अफरा  तफरी का माहौल हो गया है. जानकारी के अनुसार हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 22 पर  पेट्रोल टैंकर फटने से 3 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

Published on 23 November 2022 at 07:10 pm2,031 views