स्वास्थ्य विभाग के टेंडर पर तीन कंपनियों का कब्ज़ा!मंत्री इरफान पर बीजेपी का बड़ा हमला

भाजपा प्रवक्ता अजय शाह ने रविवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने दावा किया कि मंत्री के कार्यकाल में स्वास्थ्य विभाग के टेंडरों में भारी अनियमितता की गई है और एक ही परिवार से जुड़ी कंपनियों को करोड़ों का फायदा पहुंचाया गया है.

Published on 21 September 2025 at 05:18 pm1,364 views