साहिबगंज में आतंकवादियों के खिलाफ हल्लाबोल, पहलगाम में हुए हमले के विरोध में भाजपा ने निकाली आक्रोश रैली

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में भाजपा जिला कमेटी की ओर से एक आक्रोश रैली निकाली गई. रैली का शुभारंभ पोखरिया स्थित टाउन हॉल से होकर साक्षरता चौक, विकास भवन रोड होते हुए समाहरणालय तक पहुंची.

Published on 23 April 2025 at 04:47 pm762 views