बैरिकेटिंग तोड़ आगे बढ़ा प्रदर्शनकारियों का काफिला, बेबस दिखी हेमंत की पुलिस
यहां बता दें कि सचिवालय घेराव करने की घोषणा करते हुए भाजपा ने तीन लाख लोगों की भीड़ को राजधानी रांची में उतारने का दावा किया था, इसके लिए संताल इलाके से स्पेशल ट्रेन भी चलाई गयी थी. इस स्पेशल ट्रेन पर झाममो और कांग्रेस की ओर से तंज कसते हुए कहा गया था कि इससे ज्यादा भीड़ तो शालिमार बाजार होती है. भाजपा को यदि चार हजार की भीड़ की व्यवस्था के लिए स्पेशल ट्रेन चलानी पड़ रही है, तो इससे ज्यादा अच्छा है कि वह शालिमार बाजार में ही अपनी सभा कर लें.

