शहीद पिता के पार्थिव शरीर से लिपटकर फूट-फूटकर रोए बच्चे, दर्दनाक मंजर देख फफक पड़े IPS के साथ गांव के भी लोग
पलामू में नक्सल अभियान के दौरान शहीद हुए हैदरनर के सुनील राम को अंतिम विदाई दी गई.इस बीच शहीद के दो मासूम बच्चें को देख कर हर किसी की आँखे नम हो गई.जब अंतिम संस्कार के समय पिता के पार्थिव शरीर को पकड़ कर बच्चें अपने दादा से पूछने लगे पापा क्यों नहीं उठ रहे है.और फिर रोने लगे तो वहां खड़े आईपीएस अधिकारी के साथ पुलिस कर्मी और गांव के लॉगो के आँखे डबडबा गई. हर कोई उस बच्चे को हिम्मत दे रहा था की आपके पापा दुश्मनों से लड़ते हुए शहीद हुए है.

