मदरसे में 14 साल की बच्ची की मौत, मौलाना पर हत्या का आरोप, मंत्री ने दिए जांच के आदेश   

गोड्डा जिला के महगामा से एक सनसनी वाली खबर सामने आई है.मदरसे में पढ़ने वाली एक बच्ची की मौत संदिग्ध स्तिथि में होने के बाद बवाल मच गया है.बच्ची सात साल से महगामा के मदरसे में पढ़ाई कर रही थी.लेकिन अचानक उसका शव मदरसे में बरामद हुआ है.जिसके बाद पुरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है.सभी अभिभावक मदरसे से अपनी बच्चे को लेकर चले गए.इस मामले में गंभीरता को देखते हुए मंत्री दीपिका पांडे सिंह और संजय यादव ने भी चिंता जताते हुए जाँच का आदेश दिया है.

Published on 28 August 2025 at 05:33 pm2,547 views