तलब ऐसी की सदर अस्पताल के बाहर एम्बुलेंस में ही जाम छलकाने लगे लोग, वीडियो हो रहा वायरल
गिरिडीह जिले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक एंबुलेंस के अंदर कुछ लोगों को शराब पीते हुए देखा जा रहा है. बताया जा रहा है कि यह एंबुलेंस सदर अस्पताल गेट के सामने शाम के समय खड़ी थी. इसी दौरान किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर साझा कर दिया

