नियोजन नीति की मांग को लेकर सड़क पर उतरे छात्र, सरकार के खिलाफ नारेबाजी, दुमका सहित पूरे प्रमंडल में बंद का व्यापक असर
खतियान आधारित स्थानीय और नियोजन नीति की मांग को लेकर छात्र समन्वय समिति द्वारा 1 अप्रैल को संथाल परगना प्रमंडल बंद का आह्वान किया गया है. दुमका सहित पूरे प्रमंडल में बंद का व्यापक असर देखा जा रहा है. दुमका की सड़कों पर सुबह से ही काफी संख्या में छात्र उतर कर आवागमन को पूरी तरह बाधित किए हुए हैं.

