बिहार से दर्दनाक खबर : सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह की मौत,पाँच मासूम ज़िंदगी और मौत से कर रहे लड़ाई,देखिए दुर्घटना का वीडियो
six People died in Road Accidentदर्दनाक सड़क हादसे में आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई. सभी मृतक एक ही परिवार(all deceased same family) के है.पौआखाली थाना क्षेत्र में सड़क हादसा हुआ है. NH327 पर पेटभरी चौक के समीप तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और कंटेनर में टक्कर हुई. जिसमे स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए.स्थानीय लोगों के मुताबिक हादसे में चार महिलाओं के साथ साथ एक मासूम और स्कॉर्पियो चालक की मौत हो गई. जबकि पाँच बच्चे गंभीर रूप से घायल है. सभी का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है. घटना के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है. Bihar Road accident

