रांची में धू-धू कर जल गई 6 बसें, एक घंटे बाद पहुंची अग्निशामक वाहन,एसोसिएशन ने दी आंदोलन की चेतावनी, देखिए वीडियो
रांची के सबसे व्यस्त बस स्टैन्ड बिरसा मुंडा में रविवार को अचानक एक एक कर 6 बस जल कर राख हो गई. आग लगते ही बस स्टैन्ड में अफरा तफरी का माहौल बन गया. लोग इधर उधर भागने लगे. साथ ही वहां मौजूद लोगों ने अग्निशामक को सूचना दी. लेकिन आग लगने के बाद बस जलती चली गई और जब सब कुछ खत्म हो गया 6 बस पूरी तरह से जल गई तब अग्निशामक वाहन पहुंची. जिसपर बस ओनर्स एसोसिएशन ने नाराजगी जताई है.

