श्रावणी मेला 2025: देवघर में पहली बार ड्रोन शो का आयोजन, भक्त बाबाधाम के इतिहास और ज्योर्तिलिंग की स्थापना से होंगे अवगत
देवघर का इतिहास क्या है और यहाँ कैसे स्थापित हुई ज्योर्तिलिंग उसकी जानकारी सावन माह में देवघर आने वाले श्रद्धालुओं को मिले इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा पहली बार ड्रोन शो की व्यवस्था की गई है.

