जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी को मिली राहत, प्रधानमंत्री को अपशब्द बोलने के मामले में दुमका की विशेष अदालत से बरी
जामताड़ा से कांग्रेस विधायक है इरफान अंसारी, जो हमेशा सुर्खियों में रहते है. कभी अपने बड़बोलेपन से तो कभी अपने कारनामों से. मोदी सरनेम पर आपत्तिजनक बयान देने के मामले में सूरत कोर्ट ने जब राहुल गांधी को 2 वर्ष की सजा सुनाई तो राहुल गांधी की लोक सभा सदस्यता चली गयी. इस प्रकरण के सामने आने के बाद निश्चित ही विधायक इरफान अंसारी की धड़कने तेज हो गयी होगी.

