सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल घोषित करने पर जैन समाज के प्रतिनिधियों की प्रतिक्रिया, जानिए उन्होंने क्या कहा?
तीर्थ स्थल सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल घोषित करने के झारखंड सरकार के फैसले का पूरी जैन समाज विरोध कर रहे हैं. जैन समाज के लोग अहिंसात्मक रूप से जगह-जगह सरकार के फैसले को वापस लेने के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. जैनियों का कहना है कि पारसनाथ हमारा सबसे पवित्र और विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है.

