बिजली कटौती का मामला पहुंचा झारखंड हाई कोर्ट, जानिए किसने दाखिल की PIL

राज्य में पिछले तीन-चार महीनों से बिजली व्यवस्था काफी बेहाल है. आम लोग से लेकर व्यावसायी वर्ग भी इससे काफी परेशान हैं. वहीं, अब इस बिजली के आंख मिचौली के खेल का मामला झारखंड हाई कोर्ट पहुंच गया है. राज्य में खराब बिजली व्यवस्था के खिलाफ हाई कोर्ट में PIL दाखिल की गई है. बता दें कि प्रार्थी सुनील कुमार महतो ने जनहित याचिका दाखिल की है. दाखिल याचिका में कहा गया है कि बिजली विभाग में हजारों करोड़ रुपये से ज़्यादा का भ्रष्टाचार हुआ है, जिसकी जांच होनी चाहिए.

Published on 05 December 2022 at 10:51 pm2,870 views