पुलिस का आतंक राज! ऑटो का बार-बार कट रहा था चालान,दरोगा के सामने ड्राइवर ने खत्म कर ली ज़िंदगी!

बिहार में कहे की पुलिस का आतंक राज चल रहा है तो गलत नहीं होगा. राह चलते चालान और पुलिस के रवैये से हर कोई परेशान है.एक ऐसी ही चौकाने वाली खबर आरा से सामने आई. जब एक माह में दूसरी बार एक गरीब ऑटो वाले का 9 हजार का चालान कट गया तो उसने खुद की ज़िंदगी ही खत्म करने का फैसला कर लिया और पुलिस लाइन में ऑटो लगा कर खुद पर तेल छिड़का और आग लगा लिया. इस घटना के बाद अब पुलिस पर सवाल खड़ा हुआ और पुलिस भागी भागी फिर रही है.    सवाल उठने लगा की व्यवस्था देने के नाम पर 0 और चालान काट कर खुद का सीना चौड़ा कर पुलिस घूमती है. शहर में ना तो गत का ऑटो स्टैन्ड है और ना ही कोई व्यवस्था. लेकिन हर दिन चालान खूब कट रहा है.

Published on 08 February 2026 at 01:31 pm571 views