PALAMU NEWS: सुनिल राम को नम आँखों से दी गई अंतिम विदाई, अमर रहे के नारों से गूंजा इलाका

शहीद सुनिल राम का पार्थिव शरीर गुरुवार को जैसे ही हैदरनगर पहुँचा, लोग उनके अंतिम दर्शन को उमड़ पड़े. महिला-पुरुष, बच्चे-बूढ़े सभी अपने वीर सपूत को देखने के लिए आतुर थे. जगह-जगह फूल- माला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. गुरुवार को उनके पैतृक आवास पर शव को रखा गया. क्योंकि सुनील राम के माता पिता हरियाणा में थे. उनके शुक्रवार को परता गांव पहुंचने के बाद दाह संस्कार की प्रक्रिया शुरू की गई.

Published on 05 September 2025 at 01:39 pm2,261 views