गुमशुदा बच्चों का 10 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, धुर्वा में बाजार बंद

रांची से लापता अंश और अंशिका का कोई सुराग नहीं मिला. अब लोगों का धैर्य जवाब देने लगा. पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ गोलबंद गए. धुर्वा बाजार को बंद कर दिया. इससे पहले देर शाम मशाल जुलूस निकाल कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध दर्ज किया था. अब पूरा धुर्वा बाजार बंद है. विरोध करने वालों का साफ कहना है कि 10 दिन से बच्चा लापता है लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला.आखिर पुलिस क्या कर रही है.

Published on 11 January 2026 at 01:50 pm1,147 views