नीतीश कुमार ने फिर किया राष्ट्रगान के बीच अजीब हरकत,राजद ने लिया निशाने पर, देखिए वीडियो  

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने अजीबो ग़रीब हरकत के लिए आज कल खूब चर्चा में है. फिर ऐसा ही एक और वाक़या सामने आया है.  पटना में स्पोर्ट्स के एक कार्यक्रम में राष्ट्रगान के दौरान नीतीश कुमार फिर अजीबोगरीब हरकत करते दिखे. राष्ट्रगान के दौरान पहले वो अपने प्रधान सचिव को टोका फिर सामने खड़े लोगों को हाथ जोड़कर प्रणाम करने लगे.  तभी प्रधान सचिव दीपक कुमार ने उन्हें रोका,ये सारा वाकया राष्ट्रगान के दौरान होता रहा.

Published on 21 March 2025 at 02:43 am1,164 views