खत्म हो रहा नक्सलियों का बारूद वाला जंगल! सुरक्षा बल के जवानों का एक्शन हुआ तेज, देखिए वीडियो
सारंडा को नक्सल मुक्त करने के लिए खुद DGP अनुराग गुप्ता ने एक्शन प्लान बनाया है. उन्होंने बताया कि झारखंड के सभी इलाकों में नक्सली खत्म हो गए. अब सिर्फ सारंडा बचा है. यहां भी हर दिन कामयाबी मिल रही है. नक्सलियों के बंकर और बारूदी जाल को धवस्त करते हुए जवान आगे बढ़ रहे है. यह पहली बार हुआ है कि जवान बरसात में और भी तेजी से अभियान को चला रहे है. आम तौर पर बरसात में अभियान को रोका जाता था या फिर धीमा हो जाता. लेकिन इस बार जवान जीत कर वापस लौटेंगे.

