चतरा में माओवादियों का तांडव, सड़क निर्माण काम में लगे दो JCB को फूंका

चतरा के कुंदा थाना क्षेत्र में एक बार फिर माओवादियों ने लंबे समय के बाद अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए जमकर तांडव मचाया है. बता दें कि गारो गांव में पिछले 15 दिनों से चल रहे सड़क निर्माण कार्य में माओवादी दस्ते ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पिंजनी से गारो गांव तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य में लगे दो जेसीबी को आग के हवाले कर दिया है.

Published on 07 December 2022 at 01:53 am3,537 views