महाशिवरात्रि : देवघर के बाबा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर हर महादेव के नारे से गूंजा मंदिर परिसर 

देवघर में आज महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ जुटी है. अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गयी थी. खास कर महिलाएं बड़ी संख्या में बाबा का जलाभिषेक करने सुबह से ही लंबी कतार में खड़ी होकर अपनी बारी का इंतजार कर रही है. प्रशासन द्वारा भी सभी को कतारवद्ध पूजा अर्चना कराने की व्यवस्था की गयी है. इसके लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारी की तैनाती की गयी है.

Published on 18 February 2023 at 04:04 pm2,893 views