लोहरदगा : देर रात मंदिर की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ा युवक, लोगों के लिए बना परेशानी का सबब

नगर के रियाडा इलाके स्थित हनुमान मंदिर के गुंबद पर एक युवक के चढ़ जाने के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना सोमवार देर रात की है. रात में अंधेरा होने की वजह से युवक को गुंबद से नीचे उतारने में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. जब लोगों के प्रयास से बात नहीं बनी तो, पूरे मामले की सूचना सदर पुलिस को दे दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को गुंबद से नीचे उतरने के बाद अपने साथ ले गई.

Published on 01 November 2022 at 04:39 pm1,885 views