पलामू में जमीन का कागज मिला लेकिन घर बनाने से जमींदारों ने रोका,झोपड़ी में रहने को मजबूर 11 मुसहर परिवार

हुसैनाबाद प्रखंड मुख्यालय से महज आठ किलोमीटर दूर बेल बिगहा पंचायत के कजरात गांव में 11 मुसहर परिवार पीपल के पेड़ के नीचे प्लास्टिक और कूट से बनी झोपड़ियों में रहने को मजबूर हैं. करीब 65 लोग छोटी-छोटी एक कमरेनुमा झोपड़ियों में जिंदगी बिता रहे हैं. झोपड़ी देखकर लगता है कि यह इंसानों के रहने लायक नहीं बल्कि बकरी या मुर्गी रखने की जगह हो.

Published on 29 September 2025 at 04:38 pm3,108 views