डाल्टनगंज में के एन त्रिपाठी ने किया ध्वजारोहण, कहा-शहीदों से मिलती है हक और अधिकार के लिए आवाज उठाने की हिम्मत
हर ओर 78 वें स्वतंत्रता दिवस की धूम है. सभी लोग तिरंगे को सलामी देकर देश को सबसे विकसित बनाने का संकल्प ले रहे है. अगर बात पलामू की करें तो पलामू में हर्सोल्लास देखा जा रहा है. डाल्टनगंज स्थित आवास पर पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया साथ ही झंडे को सलामी दी.

