मोबाइल की रौशनी में बीतेगी जलसहिया की रात, बकाया मानदेय भुगतान की मांग को लेकर बैठी धरना पर
शारदीय नवरात्र का त्यौहार चल रहा है. दुमका ही नहीं पूरा देश में उत्सवी माहौल है. लोग शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना में लीन है, लेकिन इस सबसे अलग दुमका के पेय जल एवं स्वच्छता विभाग कार्यालय परिसर में सैकड़ों की संख्या में जल सहिया अनिश्चितकालीन धरना पर बैठी है. इनकी बस एक ही मांग है कि एक वर्ष का बकाया मानदेय का भुगतान किया जाए. इन आंदोलनकारियों की रातें मोबाइल की रौशनी के सहारे बीत रही है.

