गुजरात पुल हादसे का वीडियो आया सामने, देखिए किस तरह कुछ सेकंड में मौत के मुंह में समा गए लोग

रविवार को गुजरात में एक बेहद ही दर्दनाक हादसा हुआ. इस हादसे में अब तक करीब 150 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, 200 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला जा चुका है. और बाकि लोगों के लिए बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. हादसे से पहले का एक वीडियो सामने आया है. ये वीडियो महज 30 सेकंड का है लेकिन इसमें हादसे का वो दर्दनाक नजारा कैद हो गया है. नजारा जो काफी दुखद और दर्दनाक है. इस नजारे को देखने के बाद शायद आप कांप उठे या फिर आपके आंखों में आंसू आ जाए.

Published on 31 October 2022 at 06:40 pm2,990 views