झारखंड में बढ़ता गैंगस्टरों का आतंक! एक और गैंग की हुई एंट्री, हजारीबाग में चलाई ताबड़तोड़ गोली
झारखंड में एक तरफ पुलिस गैंगस्टर पर कार्रवाई कर रही है तो दूसरी तरफ कई नए गैंग सामने आने लगे है. हाल में ही अमन साहू का एंकाउंटर के बाद ऐसा लगा की अब झारखंड से संगठित गिरोह खत्म हो जाएगा. लेकिन हुआ उल्टा अमन गैंग ने वापसी कर लिया गैंग का मुखिया राहुल सिंह बन गया. इस बीच ही अब दक्षिणी छोटानागपूर प्रमंडल में उत्तम यादव गैंग सामने आया है. पहली घटना को भी अंजाम दिया गया. खुद वीडियो जारी कर जिम्मेवारी ली गई है.

