नालंदा के अमावां महल में विदेशी पर्यटक ने खेली फूलों की होली, हिन्दी गानों पर खूब लगाए ठुमके
रंगों के सबसे बड़े त्योहार के जश्न में हर कोई झूम रहा है. विदेशी मेहमान भी होली के गानों पर झूमते नजर आते हैं. इसी कड़ी में नालंदा जिला के बिंद थाना इलाके में स्थित अमावां स्टेट के महल को वैश्विक पहचान दिलाने का प्रयास तेज हो गया है. नालंदा के बिन्द प्रखंड का अमावां स्टेट किला होली के रंग में रंग गया है. यहां 12 देशों के करीब 70 विदेशी मेहमान पहुंचकर महल का भ्रमण कर रहे हैं. इस दौरान विदेशी मेहमान ने फूलों की होली होली खेली और होली के गीत पर ठुमके भी लगाया.

