BREAKING : करीब 30 घंटे की छापेमारी के बाद चर्चित इंजीनियर वीरेंद्र राम को ईडी ने किया गिरफ्तार ! ब्यूरोक्रेट्स के बीच मचा हड़कंप
झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम को ईडी ने हिरासत में ले लिया है. बता दें कि लगातार दो दिनों से ईडी की टीन वीरेंद्र राम के रांची, जमशेदपुर सहित देश भर में उनके कुल 24 ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी.

