दुमका : भारतीय जनता युवा मोर्चा के बैनर तले निकाली गई तिरंगा यात्रा, काफी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता हुए शामिल

भाजपा के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत दुमका में तिरंगा यात्रा निकाली गई. मंगलवार को शहर के यज्ञ मैदान से भारतीय जनता युवा मोर्चा के बैनर तले दुमका विधानसभा स्तरीय तिरंगा यात्रा निकाली गई. भाजयुमो जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित तिरंगा यात्रा में काफी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए.

Published on 14 August 2024 at 12:17 am1,082 views