Breaking: दुमका में DIG कार्यालय के सामने मोटर संघ अध्यक्ष अरुण सिंह पर जानलेवा हमला, जांच में जुटी पुलिस
दुमका शहर में अपराधियों ने बेखौफ होकर सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। नगर थाना क्षेत्र स्थित डीआईजी कार्यालय के पास सुबह करीब 6 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने संथाल परगना मजदूर मोटर संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष अरुण सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

