दुमका: गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा के बाद आत्मविश्वास से लबरेज दिखे भाजपा प्रत्याशी सुनील सोरेन, कहा- जीत सुनिश्चित है
Jharkhand Assembly Election: दुमका के गांधी मैदान में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. मंच से उन्होंने दुमका तथा जामा विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी क्रमशः सुनील सोरेन और सुरेश मुर्मू के पक्ष में आम लोगों से मतदान की अपील की.

