दुमका: डेढ़ महीने बाद दंडाधिकारियों व पुलिस की मौजूदगी में तोड़ा गया विवि के प्रशासनिक भवन में लगाया गया ताला, जानिए पूरा मामला

सिदो कान्हो मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलसचिव के पत्र के आलोक में एसडीओ कौशल कुमार के आदेश पर शुक्रवार की देर शाम दो दंडाधिकारियों के साथ एसडीपीओ और दिग्घी ओपी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ सिदो कान्हु विवि पहुंचे और कर्मचारियों द्वारा विवि के प्रशासनिक भवन में लगाये गये तालों को तोड़ दिया. डेढ़ माह से विवि के शिक्षकेत्तर कर्मचारी अपने मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं.

Published on 11 January 2025 at 02:13 am1,364 views