दुमका: क्षेत्रीय जैक कार्यालय के सामने ABVP ने फूंका जैक अध्यक्ष का पुतला, जानिए पूरा मामला
जैक बोर्ड द्वारा संचालित 10 की परीक्षा का पर्चा लीक होने का मामला गरमाने लगा है. शनिवार को दुमका स्थित क्षेत्रीय जैक कार्यालय के सामने काफी संख्या में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की दुमका नगर इकाई के सदस्य एकत्रित हुए और जैक अध्यक्ष नटवा हांसदा का पुतला दहन किया.

