दावोस यात्रा के कारण इस बार मुख्यमंत्री नहीं फहराएंगे उपराजधानी में तिरंगा, जिला प्रशासन ने दी जानकारी

झारखंड राज्य बनने के बाद से यह परंपरा चली आती रही है कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपराजधानी दुमका में मुख्यमंत्री तिरंगा फहराते हैं. हालांकि इस वर्ष यह परंपरा बदली हुई नजर आएगी क्योंकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन दिनों निवेश से जुड़े कार्यक्रमों के सिलसिले में विदेश यात्रा पर हैं.

Published on 24 January 2026 at 04:28 pm604 views