RPF से तीखी बहस के बाबजूद स्टेशन परिसर के बाहर धरना पर बैठे रसिकपुर और आसपास के लोग,देखिए वीडियो
दुमका रेलवे स्टेशन परिसर में कोयला डंपिंग यार्ड बना दिया गया. पाकुड़ के अमडापाडा से सड़क मार्ग से कोयला दुमका रेलवे स्टेशन परिसर में डंप किया जाता है जहां से गुड्स ट्रेन से कोयला देश के अन्य प्रदेशों में भेजा जाता है. कोयला डंपिंग यार्ड शुरू होने से रसिकपुर सहित रेलवे स्टेशन के आसपास के लोगों को काफी परेशानी हो रही है. स्टेशन परिसर में कोयला का कण जमा रहता है. कोयला का कण लोगों के घरों में प्रवेश कर रहा है. सघन अधिवास में कोयला डंपिंग यार्ड शुरू होने से लोग बीमार पड़ रहे है.

