जुडिशियल मजिस्ट्रेट की पत्नी को अपराधियों ने मारी तीन गोली,संदेह के घेरे में पति !   

Godda : शनिवार की देर शाम जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र के गांधीग्राम के समीप एक महिला बन्दना कुमारी को तीन गोलियां मारी गयी .गोलियों की आवाज से पूरा गांधीग्राम चौक दहल उठा .घटना के बाद अपराधी भाग निकले. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सुचना दी. जिसके बाद पुलिस  मौके पर पहुंचकर महिला को पहले पथरगामा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल गोड्डा भेजा गया.गोड्डा सदर अस्पताल से भी भागलपुर रेफ़र किया गया है.

Published on 17 January 2026 at 09:12 pm1,130 views