बिहार में अपराधी बेखौफ, हथियार के बल पर स्वर्ण व्यवसाई से एक करोड़ के सोने की लूट, दो लाख नकदी लेकर फरार 

राजधानी पटना में इन दिनों लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही हैं. अपराधी पुलिस को चुनौती देते हुए वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला बिहटा थाना क्षेत्र का है. गुरुवार की सुबह बिहटा थाना क्षेत्र के गुप्ता ज्वेलर्स दुकान में स्वर्ण व्यवसायी से करोड़ों की ज्वेलरी का लूट किया गया.  अपराधी हथियार के बल पर करोड़ों रुपये की ज्वेलरी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए.

Published on 24 November 2022 at 08:12 pm2,482 views