सीएम हेमंत ने बादल पत्रलेख और शोकाकुल परिवार से की मुलाकात, पूर्व मंत्री ने कहा सोरेन परिवार का हूं ऋणी
इसी महीने के 2 तारीख को झारखंड के पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख के पिता हरिशंकर पत्रलेख का निधन हो गया था. हरिशंकर पत्रलेख मुखिया और 20 सूत्री के जिला उपाध्यक्ष भी रह चुके थे. इनके निधन पर आज झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन देवघर के सारवां स्थित कुशमाहा गांव में बादल पत्रलेख के घर पहुँचे.

