BREAKING: रांची में अचानक धंस गई सड़क,बन गया तीन फिर गड्ढा,देखिए वीडियो
राजधानी रांची के हरमु बायपास रोड में DPS स्कूल के सामने अचानक सड़क धंस गई. करीब तीन फिट से ज्यादा गहरा गोफ बन गया. जिससे आस पास अफरा तफरी का माहौल बन गया. अचानक सड़क धसने से हर कोई सकते है. फिलहाल पुलिस जवानों ने उस एरिया को बैरिकेट कर दिया. जिससे कोई दुर्घटना ना हो. सबताया जा रहा है कि दोपहर दो बजे अचानक सड़क धीरे धीरे धसने लगी और देखते ही देखते गड्ढा बन गया.

