BREAKING: रांची में झपट्टामार गिरोह का आतंक! धुर्वा में सोने की चेन तो अरगोड़ा में तीन लाख की छिनतई, देखिए LIVE वीडियो कैसे उड़ा ले गया पैसा
झारखंड की राजधानी रांची में झपट्टाबाज गैंग सक्रिय है. कही गले से सोने की चैन तो कही पैसे से भरा बैग पर निशाना बना रहे है. शनिवार को दो मामले देखने को मिले. पहला धुररवा इलाके में महिला से चैन की छींतई हुई तो दोपहर में अरगोड़ा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति से तीन लाख रुपये की. दोनों मामलों में अपराधी बाइक से पहुंचे और बड़े ही आराम से वारदात को अंजाम दे कर निकल गए. इसके बाद पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुटी है. CCTV फुटेज को खंगालने में लगी है. लगातार होती वारदात से आम लोग डर और दहशत में है.

