झारखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र : नियोजन नीति के खिलाफ भाजपा का अनोखा प्रदर्शन, गाया “जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा”
झारखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है. दूसरे दिन भी भाजपा के विधायकों ने विधानसभा के मुख्य द्वार पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. इस दौरान भाजपा विधायकों ने गाना गाकर सरकार का विरोध किया.

