भाजपा विधायक अमर कुमार बाउरी ने इलेक्ट्रो स्टील में घायल मजदूरों का उठाया मुद्दा, मुआवजा देने की कही बात
झारखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र के चौथे दिन चंदनक्यारी विधायक अमर कुमार बाउरी ने वेदांता इलेक्ट्रो स्टील का मामला सदन में उठाया. उन्होंने सदन को बताया कि 15 नवंबर 2022 को बोकारो के वेदांता इलेक्ट्रो स्टील में एक हादसे में बंगाल के 4 मजदूर बुरी तरह झुलस गए थे, जिसमें एक कर्मचारी की मौत भी हो गई.

