हुसैनाबद में पूछताछ के बाद ATS ने युवक को छोड़ा ! गिरफ्तार आतंकी से नहीं है कोई लिंक
राजधानी रांची के साथ पलामू के हुसैनाबाद में आतंकी की सुचना पर ATS और दिल्ली पुलिस ने एक साथ दबिश दी.जिसमें रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के एक लॉज से एक ISIS संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया.वहीं हुसैनाबाद में लम्बी पूछताछ के बाद युवक को छोड़ दिया गया.बताया गया कि हुसैनाबाद के इस्लामगंज का रहने वाले युवक किसी तरह से रांची में गिरफ्तार दानिश के संपर्क में आया था.जिसके बाद उससे पूछताछ की गई.हलाकि उसके घर की तलाशी और फोन की जाँच करने के बाद कुछ आपत्तिजनक नहीं मिला जिसके बाद टीम ने छोड़ दिया.

