Health Post : पैसों के लिए कुख्यात पारस अस्पताल का एक और कारनामा आया सामने , परिजनों का हंगामा देखिए क्या है माजरा

राजधानी रांची में निजी अस्पताल की मनमानी बढ़ गई है.इलाज कराने पहुँचने वाले मरीज अब जान से ही हाथ धो बैठ रहे है. कुछ ऐसा ही खूंटी के रहने वाले प्रियम के साथ हुआ है. एक छोटी सी दुर्घटना में घायल होने के बाद उसे पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया. उम्मीद थी की हल्की चोट लगी है तो उसका इलाज इस अस्पताल में हो जाएगा. लेकिन चार घंटे के बाद बच्चे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. इसके बावजूद अस्पताल में पैसा डिपॉजिट कराया गया. भर्ती के समय एक लाख और बाद में फिर से एक लाख रुपये डिपॉजिट करने को परिजनों को बोला गया.लेकिन बच्चे की क्या हालत है यह उन्हे नहीं बताई गई.

Published on 30 June 2024 at 02:41 am2,663 views