गीत गाते हुए धान रोपने खेत में उतरी कृषि मंत्री,देखिए कैसे झमाझम बारिश में कर रही रोपा

झारखंड में ये वक्त धान रोपनी का है . हर तरफ पानी से भरे खेत में महिला - पुरुष की टोली धान रोपनी करते दिख जाएगी . राज्य भर में लगातार हो रही झमाझम बारिश के बीच राज्य की कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की भी चान्हो प्रखंड के रघुनाथपुर गांव में महिलाओं के साथ धान रोपनी करने उतरी .

Published on 18 July 2025 at 06:35 pm1,037 views