मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले की गाड़ी ने ट्रैफिक डीएसपी को मारी टक्कर, वीडियो वायरल होते ही सुरक्षा पर उठे सवाल
बिहार की राजधानी पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया है. पटना सिटी इलाके में मुख्यमंत्री के सुरक्षा काफिले में शामिल एक स्कॉर्पियो वाहन ने ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक डीएसपी को टक्कर मार दी.

